आबकारी विभाग ने कार से जब्त की 73.5 लीटर अवैध शराब

धार/गंधवानी। जिले में आबकारी विभाग के विशेष अभियान के तहत इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक वेगन आर कार (MP09-ZC-7265) से 73.5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई में गंधवानी निवासी अबू सुफियान मुगल उर्फ लकी और अवलदा निवासी निशांत को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब और वाहन की कीमत लगभग 3.30 लाख रुपये आंकी गई है। गंधवानी क्षेत्र में बाहरी शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और दुर्गम मार्गों से ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। आबकारी विभाग मुख्य मार्गों पर सक्रिय रहकर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने का प्रयास कर रहा है।

Next Post

CM डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री सिंधिया से सौहार्दपूर्ण भेंट

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आत्मीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई इस भेंट को प्रदेश विकास से जुड़ी संभावनाओं पर […]

You May Like