शिवपुरी को नगर निगम बनाने ड्राफ्ट तैयार कर विधायक जैन और नपा सीएमओ धाकड पहुंचे भोपाल

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। शिवपुरी को नगर निगम बनाने की ड्राफ्ट तैयार कर शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन और नपा सीएमओ इशांक धाकड नगर पालिका संशोधित ड्राफ्ट तैयार करके भोपाल पहुंच गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव इसे ओके कर देते हैं तो इसके बाद फायनल ड्राफ्ट तैयार होगा। ऐसे में अगले तीन माह में नगर निगम बनाने का गजट नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोलो ग्राउंड में 16 फरवरी 2022 को शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद जो नगर निगम की सीमा का ड्राफ्ट तैयार हुआ था वह व्यावहारिक नहीं था। इस सीमा में वन क्षेत्र को जोड़ दिया गया था। वन विभाग हमेशा विकास में बाधा बनता था। पहले 2011 की जनगणना के हिसाब से ड्राफ्ट तैयार किया तो करीब 12 किमी दूर के गांवों को जोड़ना पड़ रहा था, तब 3 लाख की आबादी का मानक पूरा हो रहा था। अब आसपास के 17 ग्राम पंचायतों को शामिल करने पर ही शिवपुरी को नगर निगम का दर्जा मिल सकता है।

*टेबल पर भोपाल ड्राफ्ट, मिल सकती है हरी झंडी*

विधायक और सीएमओ इस ड्राफ्ट को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के पास पहुंचे है। अगर प्रमुख सचिव इस ड्राफ्ट को ओके कर देते हैं तो इसके बाद फायनल ड्राफ्ट तैयार होगा। ऐसे में अगले तीन माह में नगर निगम बनाने का गजट नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जबकि यदि इसमें भी कुछ कमियां पाई जाती हैं तो इनको दूर करके फिर से ड्राफ्ट तैयार करना पड़ेगा, जिससे मामला लंबा खिंच सकता है।

Next Post

ट्रम्प की टैरिफ योजना से अल्पकालिक चिंता, दीर्घकालिक प्रभाव की आशंका नहीं: निर्यातक

Sat Feb 15 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ बढ़ाने की संभावित योजना को लेकर भारतीय निर्यातक ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि यह रणनीति मुख्य रूप से ‘घोषणा और बातचीत’ का हिस्सा है। ट्रम्प प्रशासन अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने की दिशा में टैरिफ […]

You May Like