बजरंग दल के जिला मंत्री के भाई की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर 100 फुटा रोड पर आज गुरुवार की रात मोमोज खाने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान विवेक मीणा के रूप में हुई है, जो बजरंग दल के सह-जिला मंत्री चेतन मीणा के भाई थे और शहर में ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता थे। जानकारी के अनुसार, 100 फुटा रोड पर चौपाटी की तर्ज पर देर शाम से खान-पान के कई ठेले लगते हैं। एक मोमोस के ठेले पर किसी बात को लेकर विवेक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने हथियार निकालकर विवेक पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दूसरे कई एंगल से भी तफ्तीश जारी है।

Next Post

दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में मिला शराब का जखीरा

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने एनएच 30 रोड किनारे रामपुर नर्सरी के पहले रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से शराब का जखीरा जब्त किया है। पुलिस अब तस्कर और कार मालिक की तलाश में जुट गई है। टीआई भावना तिवारी ने बताया कि एनएच 30 रोड किनारे रामपुर नर्सरी के पहले ग्राम […]

You May Like

Play sound