
उज्जैन। छठ पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही छठ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। विदित हो कि बिहार में मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बिहारियों में काफी उत्साह रहता है। छठ माई के पूजन का इनके लिए काफी महत्व रहता है। इसके लिए सरकार द्वारा अनेक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
