अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने की महाकाल की भस्मारती

उज्जैन। महाकाल मंदिर में प्रतिदिन नेता और अभिनेताओं का आगमन होता रहता है। इसी क्रम में अभिनेत्री हंसिका मोटवानी रविवार को महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। नंदी हॉल से आरती देखने के बाद गर्भगृह के बाहर से महाकाल दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हंसिका ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी।

Next Post

तीन साल से गड्ढों में सफर, जिम्मेदारों के भरोसे शिप्रा गांव की सड़क!

Sun Nov 15 , 2026
देवास। जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूरी पर स्थित शिप्रा गांव में पिछले कई वर्षों से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। यहां का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर मार्ग पर बारिश के दिनों में पानी भरा रहता है और गर्मी […]

You May Like