ईरान ने यहूदी विरोधी हमलों पर ऑस्ट्रेलिया के आरोपों को खारिज किया

तेहरान, 27 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि देश में हुए दो यहूदी विरोधी हमलों के पीछे उसका हाथ है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने यहां एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के उन दावों का खंडन किया कि पिछले अक्टूबर में सिडनी में एक कोशर कैफ़े में आग लगने और पिछले दिसंबर में मेलबर्न में एक यहूदी प्रार्थनास्थल पर हुई बड़ी आगजनी के पीछे ईरान का हाथ था।

उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा ईरानी राजदूत अहमद सादेघी को निष्कासित करने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की करते हुए कहा “ यह एक नया घटनाक्रम है। मेरे सहयोगी इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं ताकि ईरान की प्रतिक्रिया पर निर्णय लिया जा सके।”

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो हफ़्तों में, “हमने क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में लोगों की हत्या के विरोध में ऑस्ट्रेलिया में लाखों लोगों के प्रदर्शन देखे हैं,”। ऑस्ट्रेलिया के कुछ राजनेताओं ने भी “एक दुर्लभ कदम” उठाते हुए इज़राइल की कार्रवाइयों की हल्की-फुल्की आलोचना की है।

अल्बानीज़ ने घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है और तेहरान स्थित अपने दूतावास का संचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

 

Next Post

भाजपा की वोट चोरी की चर्चा जन जन में : अखिलेश

Wed Aug 27 , 2025
लखनऊ 27 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट बेइमानी चरम पर है। इस सरकार में जल-जीवन-मिशन से लेकर कई विभागों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले […]

You May Like