भाजपा की वोट चोरी की चर्चा जन जन में : अखिलेश

लखनऊ 27 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है।

उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार, लूट बेइमानी चरम पर है। इस सरकार में जल-जीवन-मिशन से लेकर कई विभागों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। बिजली संकट से प्रदेशवासी परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम हत्या, लूट की घटनाएं कर रहे है। नौकरी, रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री दव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में नौकरी, रोजगार खत्म हो गया है। सरकार नौजवानों को विदेश में रोजगार का झांसा दे रही है। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं है। नौजवान, किसान, व्यापारी संकट में है। प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। किसानों को खाद के बजाय लाठियां मिल रही है। खाद के लिए किसानों का आंदोलित होना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इस सरकार में किसान, नौजवान बेबस और लाचार है।

उन्होने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बीमार बना दिया है। विकास के कार्य ठप्प है। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ। बाढ़ पीड़ितों की सरकार ने कोई मदद नहीं की। जनता भाजपा के लूट और झूठ को समझ गयी है। इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी।

 

 

 

Next Post

नोएडा में होगा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिरला होंगे मुख्य अतिथि

Wed Aug 27 , 2025
नोएडा 27 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश जिला गौतमबुद्धनगर के नोएडा शहर में आगामी 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के तत्वाधान विराट वैश्य महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शिरकत करेंगे। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज की एकता एवं जागरूकता, […]

You May Like