माजदा की टक्कर के बाद पलटा ऑटो, चार घायल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहा में माजदा की टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मेें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार कोरी 25 वर्ष निवासी ग्राम मढा परसवाड़ा खितौला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पनागर से रोपा लगवाकर 4 मजदूरों को आटो में बैठाकर छोडऩे उनके गांव जा रहा था। वह मोटर सायकल में अपने दोस्त संजू कोल के साथ आटो के पीछे पीछे चल रहा था।

लगभग 3-30 बजे बरनू तिराहा के आगे मुर्गी फार्म के सामने पहॅुचे, तभी पीछे से आ रही माजदा क्रमांक डीएल 1 एल एस 3277 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आटो में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे आटो पलट गया। आटो में बैठे सोनेलाल कोरी, सौरभ दाहिया, अविनाश भूमिया, कुंजन केाल को हाथ पैर में चोटें आयीं, उसने चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। माजदा वाहन का चालक वाहन छोडक़र भाग गया।

Next Post

नौगांव पुलिस पर गंभीर हमले को मामूली धाराओं में दर्ज करने का आरोप

Thu Aug 7 , 2025
छतरपुर।ग्राम मऊसहानिया निवासी सीताराम कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुई मारपीट की घटना में नौगांव थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिससे न्याय की उम्मीद धूमिल होती दिख रही है। पीड़ित का कहना है कि गांव के लगभग 12 लोगों ने […]

You May Like