मालवीय को जयपुर में रजक रत्न अवार्ड से नवाजा गया

इटारसी। अखिल भारतीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार मालवीय को उनकी सामाजिक सक्रियता और योगदान के लिए “रजक रत्न अवार्ड” एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित विश्व रजक महासंघ एवं नेशनल रजक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन एवं रजक रत्न समारोह में प्रदान किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे। कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, दिल्ली विधायक प्रेम चौहान, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो (उत्तर प्रदेश), विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत वाराणसी, नेशनल रजक महासंघ के अध्यक्ष नागमलेश्वर राव (तेलंगाना), असम की फिल्म अभिनेत्री पुष्पा दास, एवं भोजपुरी अभिनेता चंदन बाबू सहित समाज की कई प्रतिष्ठित विभूतियाँ उपस्थित रहीं।

इस सम्मान से इटारसी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं समाजजनों ने श्री मालवीय को शुभकामनाएं दीं।

Next Post

राशन दुकान में ताला तोड़कर चावल की चोरी

Wed Jul 30 , 2025
सिंगरौली:कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के शासकीय उचित मूल्य दुकान डिग्घी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कई बोरी चावल पार कर गए। घटना की जानकारी आज सुबह उस वक्त हुई जब सेल्समैन राशन वितरण करने दुकान पहुंच तो वहां का ताला टूटा हुआ था। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र […]

You May Like