बघेल को कोतवाली की जिम्मेदारी,11 पुलिस अधिकारी इधर से उधर

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रवीन्द्र वर्मा ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के 11 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है। जारी आदेश में संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये जगहों में अग्रिम आदेश तक के लिये अस्थाई रूप से कार्य हेतु पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल को रीडर शाखा से थाना कोतवाली प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक रीता त्रिपाठी को थाना यातायात से महिला थाना प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय को पुलिस लाइन से थाना यातायात प्रभारी, कार्यवाहक निरीक्षक राजेश पाण्डेय को थाना अमिलिया से पुलिस लाइन सीधी, उप निरीक्षक दीपक बघेल को थाना मझौली से थाना चुरहट प्रभारी, उप निरीक्षक अतर सिंह पुलिस लाइन सीधी से थाना मझौली प्रभारी, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी को थाना कोतवाली से थाना कमर्जी प्रभारी, उप निरीक्षक विशाल शर्मा को चौकी सिहावल से थाना अमिलिया प्रभारी, उप निरीक्षक आकाश सिंह राजपूत को पुलिस लाइन से चौकी सिहावल प्रभारी, उप निरीक्षक विकास सिंह को चौकी बम्हनी से थाना कोतवाली एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र बागरी को थाना सेमरिया से चौकी बम्हनी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

Next Post

पंचम नगर नदी के नजदीक युवक का मिला शव, दो युवक घायल अवस्था में मिले

Sun May 25 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक्र निवारी के पास पंचम नगर नदी के नजदीक एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं दो युवक घायल अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलने पर आज रविवार सुबह करीब दस बजे मौके पर […]

You May Like