बमबाजी, पथराव, 4 पर मामला दर्ज

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत गोपाल होटल के पास देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर उपद्रव मचाया। आरोपियों ने पहले घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर सुअरमार बम से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल होटल घमापुर के पास रहने वाले रामकुमार बेन 45 वर्षीय ने शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 1:50 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था इसी दौरान अचानक उनके घर पर ईंट-पत्थर गिरने की आवाजें आने लगीं।

पत्थरबाजी के तुरंत बाद एक के बाद एक बम फटने की जोरदार आवाजें आईं। रामकुमार ने जब घबराकर खिड़की से बाहर देखा, तो इलाके के ही शनी रजक, मनी रजक, चिन्ना और अभिषेक उनके घर पर ईंट-पत्थर और सुअरमार बम फेंक रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले। धमाका इतना जोरदार था कि बम के अवशेष रामकुमार के घर के सामने बिखर गए। इसके अलावा, आरोपियों ने पड़ोसी धीरज गौड़ के मकान की दीवार पर भी बम फेंके। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

कार से आए बदमाशों ने युवक को डराने चलाई गोली

Sun Sep 6 , 2026
जबलपुर:पाटन में पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने कार से आकर एक युवक के साथ सरेराह विवाद किया और उसे डराने के लिए 12 बोर की दुनाली बंदूक से हवाई फायर कर दिया। बंदूक का ट्रिगर दबते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गोली आसमान की तरफ चलने […]

You May Like