
ओंकारेश्वर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत CISF इकाई OKPS खंडवा में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर शपथ कार्यक्रम हुआ।
सहायक कमांडेंट एवं यूनिट कमांडर राधेश्याम राठौर के नेतृत्व में जवानों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
