ओवरब्रिज के स्लैव मे क्रेक, उपयंत्री के आदेश से ​डिस्मेंटल किया

शिवपुरी: शिवपुरी पोहरी रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस ओवरब्रिज के निर्माण होने से पोहरी रोड पर आए दिन लग रहे जाम से जनमानस को मुक्ति मिलेगी। निरीक्षण उपरांत स्लैव में क्रेक्स पाए जाने पर सुरक्षा के प्रावधानों के साथ डिस्मेंटल की कार्यवाही पूर्ण की गई है।लो.नि.वि.सेतु निर्माण, संभाग ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेल्वे कासिंग क्रमांक 59 सी पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

पीयर नम्बर 15 से पीयर नम्बर 16 तक की स्लैव का कार्य 13 जून की सुबह किया गया था। बीती शाम 07 बजे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा स्लैव में क्रेक्स पाए गए, जिसके उपरांत ठेकेदार को लिखित में स्लैव तोड़ने को आदेशित किया गया। ठेकेदार द्वारा विभाग के उपयंत्री की उपस्थिति में आज रात्रि 12 बजे के बाद स्लैव को डिस्मेंटल किया गया। डिस्मेंटल की प्रक्रिया में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Next Post

बिहार में तेजस्वी की 'जमाई आयोग' की मांग ने छेड़ी नई सियासत: क्या है इसका मकसद और क्यों गरमाई है राजनीति?

Mon Jun 16 , 2025
तेजस्वी यादव ने ‘जमाई आयोग’ के गठन की उठाई मांग, बिहार में सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता पर उठाए सवाल; क्या विपक्ष के पास है नया मुद्दा? पटना, 16 जून (वार्ता): बिहार की राजनीति में एक नया मुद्दा गरमा गया है, और इसकी वजह है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता […]

You May Like

मनोरंजन