पंचम नगर नदी के नजदीक युवक का मिला शव, दो युवक घायल अवस्था में मिले

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत

ग्राम चक्र निवारी के पास पंचम नगर नदी के नजदीक एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं दो युवक घायल अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलने पर आज रविवार सुबह करीब दस बजे मौके पर एसडीओपो शिखा सोनी, बंडा थाना प्रभारी अंजली उदैनिया घटना स्थल पहुँचे। मृतक की पहचान ग्राम चक्र निवारी निवासी कमलेश रैकवार के रूप में हुई। वहीं घायलो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बंडा में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।

Next Post

शहीद की पत्नी रेखा सिंह धैर्य और साहस से सेना में लेफ्टिनेंट बनी

Sun May 25 , 2025
रीवा।ग्राम फरेदा निवासी रेखा सिंह महिलाओं के साहस धैर्य और कठिन से कठिन परिस्थितियों से स्वयं को बाहर निकालने के सफल प्रयास कर अनूठा उदाहरण है. रेखा सिंह के पति दीपक सिंह भारतीय सेना के जाबाज सैनिक थे. उन्होंने 15 जून 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों […]

You May Like