कंबोडिया में चार महीनों में 3,455 ऑनलाइन घोटाले के संदिग्ध गिरफ्तार

नोम पेन्ह, 16 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) कंबोडिया में ऑनलाइन घोटाला केंद्रों पर की गई कार्रवाई में लगभग चार महीनों में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की संख्या बढ़कर 3,455 हो गई है। यह जानकारी बुधवार देर रात ऑनलाइन घोटालों से निपटने के लिए एड-हॉक समिति द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त हुई।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अधिकारियों ने 27 जून से अब तक राज्य के 25 शहरों और प्रांतों के 18 शहरों और प्रांतों में कुल 92 परिसरों पर छापेमारी की है। गिरफ्तार संदिग्ध 20 विभिन्न देशों के हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दर्जनों सरगनाओं को अभियोजन के लिए अदालतों में भेजा गया है जबकि अधिकांश अन्य को उनके देशों में वापस भेज दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश ने साइबर घोटाले नेटवर्क पर अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना है।

 

Next Post

सूने घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Thu Oct 16 , 2025
सतना : मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सूने घर का ताला तोड़ते हुए अज्ञात चोरों ने वहां पर रखे सोने-चंादी के आभूषण पार कर दिए. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.उचेहरा क्षेत्र के […]

You May Like