सूने घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण चोरी

सतना : मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सूने घर का ताला तोड़ते हुए अज्ञात चोरों ने वहां पर रखे सोने-चंादी के आभूषण पार कर दिए. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.उचेहरा क्षेत्र के पिपरी कला में बड़े भाई कमलेश तिवारी और उनके छोटे भाई लवलेश तिवारी के घर अगल बगल में बने हुए हैं. लवलेश जहां पिपरी कला स्थित मकान में ही रहते हैं वहीं बड़े भाई कमलेश मुंबई में रहते हैं.

लवलेश द्वारा उचेहरा थाने में इस बात की शिकायत की गई कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उनके बड़े भाई कमलेश के सूने घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने कीमती सोने-चंदी के आभूषण पार कर दिए. बुधवार की सुबह उठने पर जब उन्होंने देखा तो बड़े भाई के घर का दरवाजा और कमरे के अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था. वहीं अंदर रखा सारा सामान इधर उधर बिखरा मिला.

घटना की सूचना मिलने पर कमलेश की पुत्री रोशनी पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गई. रोशनी ने घर के अंदर देखने के बाद बताया कि 4 सोने का अंगूठी, 1 सोने की चैन, चांदी की पायल, संतान सातैय की 15 नग चांदी की चूड़ी जैसे कीमती आभूषण चोरी हो गए. चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत 80 हजार रु बताई गई.पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए विवचेना शुरु कर दी गई है

Next Post

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भानियावाला में भीषण आग से मची अफरा-तफरी

Thu Oct 16 , 2025
देहरादून, 16 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला में गुरुवार सुबह श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भानियावाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूल के कमरों से उठते धुएं और लपटों को देखकर शिक्षक व छात्र दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम […]

You May Like