पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

भोपाल: थाना प्रभारी चुना भट्टी ने क्षेत्र में संचालित नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को अभियान के तहत मंगलवार को जागरूक किया. स्कूल के बालक-बालिकाओं को और शिक्षकों को मैं हूं अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई. इसके तहत महिलाओ के साथ हो रही घटनाओं के बारे में चर्चा की गई. घरेलू हिंसा पर बात करते हुए थाना प्रभारी ने इसके रोकथाम और समाज में महिलाओं को समान अधिकार देने के बारे में समझाया.

स्कूल की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ाने की बारीकी से जानकारी भी कार्यक्रम के दौरान दी गई. पुलिस के 112 डायल नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या के दौरान सूचना देने की बात कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दी गई. इस मौके पर चुना भट्टी थाने से उप निरीक्षक मोना जादौन , महिला प्रधान आरक्षक चमेली पवार सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

Next Post

मोदी ने विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। श्री मल्होत्रा का मंगलवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान […]

You May Like