स्टेट बैंक ने टीयर-2 बॉन्ड के जरिए जुटाए 6,051 करोड़

मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने टीयर-2 बॉन्ड के जरिए मंगलवार को 6,051 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई।

बैंक ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस बॉन्ड की अवधि 10 साल होगी और यह 7.05 प्रतिशत कूपन रेट पर जुटाई गयी है। इसमें पांच साल के बाद उसके बाद हर एक साल पर कॉल का विकल्प दिया गया है। बॉन्ड का आवंटन 20 मार्च को किया जायेगा।

कुल 47 पात्र संस्थागत निवेशकों ने बोली लगायी थी। एसबीआई ने पांच हजार करोड़ रुपये का मूल निर्गम जारी करने की घोषणा की थी जिसे लगभग दोगुना बोली प्राप्त हुई। बैंक ने 6,051 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार की है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि निवेशकों में भविष्य निधि, पेशन निधि, म्यूचुअल फंड और बैंक शामिल हैं।

यह गैर-परिवर्तनीय, कराधान के दायरे में, भुनाने योग्य, गैर-वरीयता वाला, असुरक्षित, पूरी तरह चुकता बॉन्ड है। हर बॉन्ड का अंकित मूल्य एक करोड़ रुपये है।

Next Post

यूएई : ईरान हमलों को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में 35 गिरफ़्तार

Tue Mar 17 , 2026
अबू धाबी, 17 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ईरान से जुड़े हमलों के बारे में सोशल मीडिया पर ‘भ्रामक और फर्जी सामग्री’ प्रसारित करने के आरोप में नौ देशों के 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गल्फ न्यूज़ के अनुसार, अटॉर्नी जनरल डॉ हमद सैफ अल शम्सी […]

You May Like