काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ मैच से होगी यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की शुरुआत

लखनऊ, (वार्ता) राजधानी लखनऊ हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार है। ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ का शुभारंभ गुरुवार को काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज के बीच हाई वोल्टेज मैच से होगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग के सभी मुकाबले 9 से 14 अप्रैल के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जाएंगे।

लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने बताया कि सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। हर टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहती है। लीग का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। उद्घाटन मुकाबला सुबह 11 बजे काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच खेला जाएगा।

समारोह में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, चेयरमैन संतोष कुमार पाण्डेय और अध्यक्ष प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

 

Next Post

ममता ने अपने हलफनामे में कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं की

Thu Apr 9 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने चुनावी हलफनामे में उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं होने और लगभग 75,000 रुपये नकदी के साथ ही दो बैंक खातों में 12 लाख रुपये से कुछ ज़्यादा जमा होने की घोषणा की हैं। सुश्री बनर्जी ने आज […]

You May Like