
नवभारत न्यूज
सतना . जिला अस्पताल में उपचाररत अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया. जिसके चलते अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति को सतना रेलवे स्टेशन पर बीमारी की हालत में पाया गया था. जिसके चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30 वर्ष के आस पास आंकी गई है. मृतक की बाल और दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी.
