
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहारी के पास दमोह से हटा जा रही गौरी ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों ने चालक पर तेज गति और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। चालक से यात्रियों की धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। सूचना पर हटा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) को खबर लगते ही तत्काल उन्होंने चालक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए.जहां हटा थाने में लापरवाही और तेज गति से बस चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है और घटना की जांच की जा रही है। आरोपी चालक का कहना है कि बस की बैलेंसिंग राड टूट गई थी।
