जंगल में सागौन की अंधाधुंध कटाई, बिजली विभाग की मनमानी पर वन विभाग मौन

रायसेन/प्रतापगढ़:सिलवानी तहसील के जैथारी सर्किल स्थित आदिवासी अंचल में जंगलों के हरे-भरे और बेशकीमती सागौन के पेड़ों पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की कुल्हाड़ी बेरोकटोक चल रही है। प्रतापगढ़ से लगे जंगलों में बिजली लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों को लाइनमैन और ऑपरेटरों द्वारा बिना अनुमति काटा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह कटाई ऐसे ही जारी रही तो आने वाली पीढ़ियां सागौन से आच्छादित इन जंगलों को देखने को तरस जाएंगी। चिंता की बात यह है कि वन विभाग सब कुछ जानते हुए भी मौन बना हुआ है, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'रॉबर्ट वाड्रा' को 'समन': 28 अगस्त को 'कोर्ट' में 'पेश' होने का 'आदेश', क्या 'बढ़ेंगी' 'मुश्किलें'?

Sat Aug 2 , 2025
‘प्रवर्तन निदेशालय’ की ‘बड़ी कार्रवाई’, ‘आरोप’ गंभीर, क्या ‘जांच’ में ‘सामने आएंगे’ ‘नए तथ्य’? नई दिल्ली, 02 अगस्त 2025: मनी लॉन्ड्रिंग के एक गंभीर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया है। उन्हें 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया […]

You May Like