
ग्वालियर। मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष तलविंदर सिंह की अगुवाई में एसएलआर मुन्ना सिंह गुर्जर को ज्ञापन पत्र सौपा गया। इस मौके पर मौजूद किसान नेता सुग्रीव सिंह ने कहा कि सीएसपी मनीष यादव से हुई फोन पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि पीड़ित पक्ष के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ बयान लिए जाएंगे तत्पश्चात कार्रवाई की जाएगी एवं 13 मार्च का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही आश्वासन दिया गया कि जब तक किसानों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिल जाता है न्यायालय के समक्ष, तब तक राजस्व अमला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बताया गया कि 15 मार्च को संभाग आयुक्त के समक्ष पीड़ित पक्ष अपना पक्ष रखेगा। किसान नेता अखिलेश यादव से हुई चर्चा के बाद 15 मार्च को अगला कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तलविंदर सिंह, हाकिम सिंह कुशवाहा, श्याम शरण, साइ रेवती नंदन, प्रेम नारायण कुशवाहा, योगेश, रामबाबू जाटव, बीरबल, श्री गुर्जर, रवि कुशवाहा, गजराज कुशवाहा, हरचंद कुशवाहा, गीत कुशवाहा, सपना कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
