इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर एक युवक ने घर के बाहर पहुंचकर डंडे से हमला करने की कोशिश की. आरोपी के हंगामे में फरियादी की दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है.फरियादी साहिल पिता मोहन खांडे राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के नालंदा परिसर में रहता है, रविवार को उसका परिचित दिलीप अटूदे निवासी कुंदन नगर घर के बाहर आया और प्लॉट विवाद को लेकर गालियां देने लगा.
साहिल ने आपत्ति जताई तो आरोपी डंडा लेकर उस पर हमला करने दौड़ा और धक्का-मुक्की की. हमले से बचने के लिए साहिल अलग हट गया, लेकिन इस दौरान उसकी एक्टिवा एमपी-09 यूपी-4138 और बुलेट एमपी-09 डीके-6625 की पीछे की लाइट टूट गई. फरियादी का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने साहिल की रिपोर्ट पर आरोपी दिलीप अटूदे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
