मिस्र में नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से छह लोगों की मौत

काहिरा, 06 जनवरी (वार्ता) मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में कल्यूबिया प्रांत में एक नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

सरकारी अखबार अल-योम ने बताया कि सूचना मिलने पर सुरक्षा बल और नागरिक सुरक्षा इकाई दमकल और एम्बुलेंस की मदद से बेन्हा शहर में घटनास्थल पर पहुंचे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच का आदेश दिया है।

Next Post

साल 2025 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 9.7 प्रतिशत बढ़कर 44.75 लाख पर

Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) देश में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री साल 2025 में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 44.75 लाख पर पहुंच गयी। वाहन डीलर संगठनों के महासंघ ‘फाडा’ द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल देश में कुल 2,81,61,228 वाहन बिके जो साल 2024 […]

You May Like