शराब दुकानों के आसपास मार्ग बाधित करने वालों पर कार्रवाई

सिंगरौली। सिंगरौली में शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 17 अगस्त को विशेष अभियान चलाया। एसपी सियाज केएम के निर्देशन थाना यातायात और थाना बैढ़न की संयुक्त टीम ने शहर क्षेत्र की शराब दुकानों तथा आसपास के मुख्य मार्गों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक आवागमन वाले मार्ग पर वाहन खड़े कर राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए बाधा और दुर्घटना का खतरा पैदा करने वाले 10 लोगों पर पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कुल 20 कार्रवाई हुईं और जरूरत के अनुसार अव्यवस्थित वाहनों पर व्हील लॉक लगाए गए। साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को मुख्य सड़क, मोड़ और सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी। शराब दुकान संचालकों को ग्राहकों के वाहन व्यवस्थित रूप से खड़े कराने तथा मुख्य मार्ग पर भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान प्रआर विनय सिंह, उनि विनय शुक्ला सहित यातायात और बैढ़न थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

Next Post

युवक ने गमछा के सहारे लगाया फांसी 

Tue Aug 18 , 2026
सिंगरौली । गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बगदरा के ग्राम कसदा निवासी एक 25 वर्षीय युवक बीती शाम घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार कसदा निवासी कमल सिंह गोड़ पिता जयकरण सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष बीते […]

You May Like