पटाखों की आवाज से सहमे सर्प, चार जगह रेस्क्यू, एक ने त्यागे प्राण

जबलपुर: मौसम में अचानक हुए बदलाव और पटाखों के शोरगुल से परेशान होकर वन्य जीव लोगों के घरों में घुस रहे हैं। इस दौरान अचानक से सर्पों के घरों में घुसने की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ के पसीने छूट गए लेकिन वे लगातार रैस्क्यू करते हुए सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ते रहे।इस दौरान मंगलवार मैडिकल रोड पर चौहानी मुक्तिधाम के सामने मैन रोड पर एक सात फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप सड़क पार करते हुए बीच सड़क पर स्थिर होकर रह गया।

स्थानीय मुकेश पटेल की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने देखा तो पाया कि सर्प के प्राण पखेरू उड़ गये थे। इसी तरह राइट टाउन स्थित अरुण डेयरी के पास रहने वाले आशीष तिवारी के घर में भी सर्प होने की सूचना मिलने पर पहुंचे श्री दुबे ने रैस्क्यू किया लेकिन सर्प भाग गया। अचानक से पटाखों के धुंए और आवाजों से वन्य जीव सहम से गए और कंपन होने पर बिलों से निकल कर राहत पाने के लिए लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे हैं।अथवा प्राण पखेरू उड़ रहे हैं।

Next Post

कोर्ट परिसर के बाहर मिली लाश

Wed Oct 22 , 2025
जबलपुर: जिला न्यायालय गेट नं 4 के पास ओमती में एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जहीर […]

You May Like