इंदौर: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गीता भवन स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर न्याय और समरसता के प्रतीक है. उन्होंने गरीब, दलित, वंचितो की चिंता करते हुए उनको अधिकारों को दिलाने का काम किया. केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार भी बाबा साहब के सपने के अनुरूप राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में जुटे हैं. गरीबों, दलित और वंचितों के कल्याण के लिए योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहे है.
उन्होंने बताया कि आज भाजपा द्वारा सभी बूथों पर बाबा साहब की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मना रहे है. सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्रों पर माल्यार्पण किया. साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया. प्रतिमा के समक्ष सभी नेताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुहँ मीठा कर अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, महामंत्री कैलाश पीपले, महेश कुकरेजा, वासुदेव पाटीदार, राकेश शर्मा, भारत पारख, नेहा शर्मा, स्वाति कशीद, प्रणव मंडल, मुद्रा शास्त्री, वरुण पाल, मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
