गोविंदपुरा सिविल हॉस्पिटल में पहली डिलीवरी, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

भोपाल। गोविंदपुरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में शनिवार को पहली बार प्रसव सेवाएं शुरू हुईं। पटेल नगर रायसेन रोड निवासी महिला ने यहां नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रसूता की गर्भावस्था संबंधी सभी जांचें अस्पताल में ही की गई थीं। अस्पताल में प्रसव सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब 15 से 20 किलोमीटर दूर जयप्रकाश अस्पताल, काटजू या हमीदिया अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। यह सुविधा क्षेत्र की महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अहम कदम बताया है।

Next Post

सरई में संदिग्ध मौत की गुत्थी अनसुलझी, परिजनों ने थाने के सामने दिया धरना

Sat Sep 6 , 2025
सरई। ग्राम गोरा निवासी युवक पुष्पेंद्र साहू की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में अब तक पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। पुष्पेंद्र 7 जुलाई को घर से लापता हुआ था और 19 जुलाई को उसका कंकाल घर से करीब चार किलोमीटर दूर जंगल के रेत के […]

You May Like