ग्वालियर:कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के हाथ में मध्यप्रदेश भाजपा की कमान आने पर ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्ष जेपी राजौरिया ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा सतत कीर्तिमान स्थापित करेगी, कार्यकर्ताओं में पूर्ण उत्साह ऊर्जा का संचार होगा एवं कुशल संगठन क्षमता व प्रभावी कार्यशैली से भाजपा संगठन नित नयी ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जीवन में हेमंत खंडेलवाल की दीर्घकालिक सक्रियता, अनुशासन और निष्ठा उन्हें एक समर्पित व कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित करती है।
