वैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

इंदौर:ग्राम जलोदिया पार में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री पर प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के चल रही इस अवैध पटाखा फैक्ट्री पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जिसे जब्त किया गया. यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई.

दरअसल, कलेक्टर शिवम वर्मा को इस अवैध पटाखा फैक्ट्री की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम देपालपुर राकेश मोहन त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर दीपक सिंह चौहान, तहसीलदार बलवीरसिंह राजपूत, एसडीओपी देपालपुर संघमित्र सम्राट एवं पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में उक्त स्थल पर बिना वैध अनुमति लाइसेंस के पटाखा निर्माण होना पाया गया. साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से मौके पर कोई संसाधन भी उपलब्ध नहीं पाए गये.
छापे में यह विस्फोटक सामग्री मिली
मौके पर सुतली के बंडल 12 बोरी-प्रत्येक में 06 नग खुले हुए करीब 20 नग, 55 प्लास्टीक ट्रे, पुस्टे के बारुद भरने की बोरी, एक प्लास्टिक की बोरी में रबड़ बैंड, एक बोरी में हरा कलर (सूखा), 6 बोरी सफेद पीला केमिकल पावडर, 2 बोरी पेक सल्फर पावडर, 6 बोरी टाट की, जिसमें पिला केमिकल पावडर, 2 स्टील डब्बे में एल्युमिनियम पावडर, 3 प्लास्टिक की ट्रे में खुला बारुद पाया गया. यह सभी सामग्री जब्त कर सील कर दी गई.
एक माह पूर्व भी इस फैक्ट्री पर हो चुकी है कार्रवाई
उक्त स्थल पर पूर्व में भी अवैध फटाका निर्माण पकड़ा गया था और इस फैक्ट्री के संचालक संजय पिता विनोद के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था. स्थल पर गत 17 दिसम्बर 2025 को भी अवैध फटाका निर्माण की शिकायत पर कच्ची सामग्री एवं तैयार अवैध पटाखे की जप्ती की कार्रवाई की गई थी.

Next Post

आयुक्त ने निर्माणाधीन परिसरों का किया निरीक्षण

Wed Jan 21 , 2026
इंदौर: निगम आयुक्त ने आज सुपर कॉरिडोर के आगे बांगड़दा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों का दौरा किया । इस दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य में देरी करने पर फटकार लगाई । साथ ही काम तेजी से करने के निर्देश दिए।नगर निगम आयुक्त  क्षितिज सिंघल ने एयरपोर्ट […]

You May Like