सीधी: जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कठार में एक आदिवासी महिला को गांव के दबंगों ने बेरहमी से पीटा, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अपने परिवार के साथ सरकारी जमीन पर झोपड़ी बना रही थी। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कठार निवासी मुन्नी बाई कोल जो एक गरीब आदिवासी महिला है, अपने परिवार के साथ शासकीय भूमि पर छोटा-सा आशियाना बना रही थी। तभी गांव के ही लोगो ने वहां पहुंचकर झोपड़ी तोड़ दी और महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। परिजनों ने घायल मुन्नी बाई को पहले सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।
