जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत भट्टा मोहल्ला कंचनपुर में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह रूप सिंह विश्वकर्मा 40 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला कंचनपुर ने सूचना दी कि उसका लडक़ा सौरभ विश्वकर्मा आटो चलाने का काम करता था ।
रात लगभग 10-30 बजे घर आया और सामान्य रूप से बातचीत कर खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया था सुबह लगभग 8 बजे सौरभ को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया अंदर से आवाज नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया, सौरभ की आवाज नहीं आने पर उसने डायल 100 को सूचना दी दरवाजा खोलकर देखा उसका लडक़ा कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से फंदा बनाकर फांसी पर मृत अवस्था में लटका था।
