जबरन वसूली के लिए अपहरण की वारदात का खुलासा, हीरानगर पुलिस ने 7 आरोपियों को कुछ ही घंटों में दबोचा

इंदौर. हीरानगर क्षेत्र में होटल स्टाफ को धमकाकर अपहरण करने और 50 हजार रुपए की जबरन वसूली मांगने वाले गिरोह को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. घटना का खुलासा पुलिस की सक्रियता, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच के बाद हुआ. पकड़े गए आरोपियों में कई आदतन अपराधी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले भी अनेक मामले दर्ज हैं.

सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर रुबिना मिजवानी ने बतायाकि वारदात गुरुवार दोपहर उस समय हुई जब स्कीम नंबर 136 स्थित होटल सैफरॉन ब्रिलियंट ऑरा में आरोपी दीपक गौड़ और उसकी मंगेतर ने कमरा बुक किया. कुछ देर बाद दोनों ने होटल स्टाफ पर झूठा आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि उनका अश्लील वीडियो बनाया है. मामले को लेकर स्टाफ अरविंद और अनिरुद्ध से उनकी कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और फोन चेक किया, लेकिन कोई वीडियो नहीं मिला. इसके बावजूद आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को जबरन अपनी गाड़ियों में बैठाया और कहा कि उन्हें छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपए देने होंगे. शिकायत मिलते ही थाना हीरानगर पुलिस सक्रिय हो गई. कई टीमों को संभावित स्थानों पर भेजा और घटना स्थल व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने सातों आरोपियों ऋषि ठाकुर, कीर्तन गौड़, दीपक गौड़, श्रवण गौड़, सुमित प्रजापत, राज गौड़ और सोनू उर्फ निमेश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पूर्व में 3 से 7 तक अपराध कर घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

Next Post

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर विधायकों ने लगाये ठुमके

Fri Nov 14 , 2025
सिंगरौली। बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बिहार […]

You May Like