बकरी के खेत में घुसने से नाराज होकर की थी हत्या, दो दिन में पकड़ा गया आरोपी

टीकमगढ़। चंदेरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मेदवारा में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने कहा है कि आरोपियों ने उमेश अहिरवार की हत्या सिर्फ इसलिए कि क्योंकि आरोपियों के खेत में बकरियां चली गई थीं।

जानकारी के मुताबिक फरियादी पंचम अहिरवार पिता स्व० सरियां अहिरवार उम्र 50 साल निवासी सैन्यावाला खिरक ग्राम मैंदवारा ने थाना चंदेरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 2 मई 2025 को सुबह करीब 11.00 बजे मेरा भाई उमेश अहिरवार बकरी चराकर मेरे अर्शियाना हार-खेत मैंदवारा में बने कुंआ में पानी पीने गया था। जो अचानक बकरियां चरते-चरते धर्मपाल यादव के खेत तरफ चली गईं। जिस बात से नाराज होकर आरोपीगण धर्मपाल यादव पिता रतन उर्फ रतना यादव उम्र 50 वर्ष, उपेन्द्र यादव पिता धर्मपाल यादव उम्र 26 वर्ष, दीपक यादव पिता धर्मपाल यादव उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम मैंदवारा नें एक राय होकर जान से मारनें की नियत से लाठी डंडों और लात-घूंसों से मारपीट गंभीर चोटें पहुँचाई जिस कारण उमेश अहिरवार की मौत हुयी है। पुलिस की टीम ने साइबर पुलिस की मदद से आरोपियों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर ली।

Next Post

लव जिहाद की जांच के लिए SIT का गठन,IG अभय सिंह को सौंपी कमान

Mon May 5 , 2025
भोपाल। भोपाल और इंदौर में कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण के कथित “लव जिहाद” मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जांच और समन्वय के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष जांच दल का गठन कर दिया है। एसआईटी की कमान भोपाल देहात के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभय सिंह […]

You May Like