कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी होना चाहिए: एसपी

जबलपुर: छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये। हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने मोहर्रम पर्व को लेकर कन्ट्रोल रूम में बैठक लेते हुए कहीं।

आगे उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, आपके द्वारा जो थाना स्तर पर बैठकर ली जा रही है उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें। जहां जहां पूर्व में विवाद हुये है, ऐसे स्थानों पर निगाह रखें, क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जायेगे, जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाया जाये।

गुंडे-बदमाशों पर सतत निगाह रखी जाये अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। इस दौरान एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी अखिलेश तिवारी समेत समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत सभी थाना प्रभारियों की उपस्थित रही।

Next Post

भविष्य की कृषि रणनीति तैयार कीः शिवराज

Sun Jun 14 , 2026
इंदौर: भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि मंत्रिस्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन सर्वसम्मति से पारित ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह घोषणा-पत्र खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु अनुकूल खेती, […]

You May Like