
जबलपुर।गोरखपुर पुलिस ने कार से ढुल रही डेढ़ लाख की शराब पकड़ी है। इसके साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है।1500 पाव देशी शराब , स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की गई हैं।
थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि रामपुर में सिद्धनाथ पहाड़ी के पास दबिश दी गई स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6824 को घेराबंदी कर रोका गया, कार में बैठे पवन चक्रवर्ती 26 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर, विशाल यादव 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला गली नम्बर 3 ग्वारीघाट को पकड़ा गया, तलाशी लेने पर कार में
30 कार्टून में कुल 1500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की होना पायी गयी। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
