पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री होने के बाद लिखा आया दस्तावेज अपूर्ण

इंदौर: शहर में संपत्ति खरीद बिक्री में संपदा 2.0 पोर्टल में बड़ी खामी निकली है. विदेश से आए बेचवाल और क्रेता दोनों को स्लॉट बुक और रजिस्ट्री करने के बाद कंप्यूटर से इनकंप्लिट दस्तावेज लिखा आया. उक्त मामले की शिकायत करने पर भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. इसके बाद पंजीयन अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों और भोपाल मुख्यालय में शिकायत की.
मामला 12/12/2025 को शालीमार टाऊन शीप का पांचवी मंजिल का प्लेट 501 नंबर की रजिस्ट्री का है.

खरीदार और बेचवाल ने पंजीयन की सभी औपचारिकताएं पूरी की. विक्रेता दुबई से आए थे और रजिस्ट्री वाटर मार्क पेपर पर निकाली गई तो इनकम्पलीट दस्तावेज लिखा आया, लेकिन रजिस्ट्री नंबर दिया गया था. उक्त मामले ने तूल पकड़ लिया और वरिष्ठ अधिकारियों से भोपाल तक बात की गई. इसके बाद संपदा सिस्टम संचालित करने वालों से बातचीत की, लेकिन हल कुछ नहीं निकला. विक्रेता दुबई जा चुका था. इसके बाद पंजीयन विभाग ने हल निकाला की फिर से पंजीयन प्रकिया की जाएगी. फिर विक्रेता को वीडियो कान्फ्रेंसिंग जरिए जोड़ा और 26/2/2026 को पंजीयन किया गया. इसमें भी जांच का विषय यह है कि निष्पादन हुआ 26/2/2026 को और रजिस्ट्री पर जो नंबर डाला गया 12/12/2025 का है.

रिकॉर्ड में हेरफेर किया
अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिकार्ड में हेरफेर किया गया है. हम पंजीयन विभाग की खामियां और अधिकारियों द्वारा की जा रही हेराफेरी का खुलासा कर रहे है. उपरोक्त मामले में वकील हितेंद्र त्रिपाठी ने पंजीयन विभाग के तमाम बड़े छोटे अधिकारियों को नोटिस दिया. आगे भी पंजीयन विभाग के घोटाले खोलने की तैयारी है.

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजी नारी शक्ति की आवाज, जन प्रतिनिधियों ने किया संवाद

Sat Apr 18 , 2026
सारनी। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सभी वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैनगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की मौजूदगी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर […]

You May Like

मनोरंजन