उज्जैन: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के पश्चात हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को उज्जैन आएंगे. बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और नेता कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे. इस दौरान नगर भाजपा द्वारा से खंडेलवाल का जमकर स्वागत सरकार किया जाएगा.
नवभारत ने बुधवार को प्रकाशित अंक में प्रमुखता से यह समाचार प्रकाशित किया था कि पदभार ग्रहण करने के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आएंगे व नगर भाजपा से लेकर जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा नबी नियुक्त अध्यक्ष का जमकर स्वागत सत्कार किया जाएगा.
