विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों का पक्षी अवलोकन

भोपाल, 28 मई (वार्ता) पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा आज यहां वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भोपाल जिले के ईको क्लब विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा जन-मानस के लिये पक्षी अवलोकन कराया गया।

इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 40 प्रतिभागी शामिल हुए। पक्षी विशेषज्ञ मोहम्मद खलिक एवं डॉ. संगीता राजगीर ने प्रतिभागियों को भोपाल में आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें कोयल, ग्रे-हेरान, लिटिल कारमोरेंट, इंडियन रोबिन, रोज रिंग पैराकिट, व्हाइट थ्रोटेड किंग फिशर के बारे में बताया गया। साथ ही विभि‍न्न पक्षियों द्वारा बनाये जाने वाले घोंसले तथा पक्षियों के पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एप्को द्वारा रिसाइकल पेपर से निर्मित संसाधन सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

 

Next Post

काश्यप मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बने

Wed May 28 , 2025
भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने आज भोपाल में एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से भेंट की और उन्हें एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक बनाया जाने का पत्र सौंपा। इस अवसर पर बास्केटबॉल […]

You May Like