पशु के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

आष्टा. एक ऐसी घटना सामने आई जिसने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया. अलीपुर क्षेत्र स्थित एक दुकान में एक युवक द्वारा गौमाता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया. यह शर्मनाक कृत्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जिसके बाद लोगों में आक्रोश निर्मित हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. कार्यकर्ताओं ने कालूसोनी के नेतृत्व में पार्वती थाने में आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करनेे की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पार्वती थाना पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेकर अपराधी का नामरुदीन पिता आकाश पादरी निवासी चांसी हाल निवास चंदिया बदली को गिरफ्तार किया एवं आवश्यक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

लोगों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए.

 

Next Post

गहराया खाद संकट, किसान हुए परेशान

Sun Jul 13 , 2025
सीहोर/भैरूंदा. खाद- बीज की पर्याप्त उपलब्धता के दावे करने वाले जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के दावों की कलई खुलती नजर आ रही है. तीन दिन पहले लाड़कुई में ब्लैक में यूरिया की बिक्री से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम कर दिया था. इसके बाद भी यूरिया संकट गहराता […]

You May Like