
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खण्डेलवाल ने कहा कि कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक तथा ज्योतिरादित्य सिंह सिसौदिया ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। वहीं चेन्नई में 64वीं नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्जुन वास्कले ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुए खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में निहारिका सिंह और चन्द्रकला ने स्वर्ण, कृष्णा जाट ने रजत तथा मौसम यादव व मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया। खण्डेलवाल ने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं को प्रेरणा देने वाली हैं और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
