शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 के पास स्थित माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में आग भड़क गई। तेज गर्मी और सूखे पत्तों के चलते जंगल में आग तेजी से फैल गई। आग की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गया और 5 घंटे में काबू पा लिया।
आग माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में लगी थी, जहां तीन व्यस्क बाघ और दो छोटे शावक सक्रिय रूप से विचरण करते हैं। आग के कारण वन्यजीवों के जीवन पर खतरा मंडरा गया है। पार्क प्रबंधन ने हालात पर नजर रखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
