सड़क किनारे खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा

शाजापुर, नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार शाम को एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. उकावता चौकी क्षेत्र में गिरी पेट्रोल पंप के पास सडक़ किनारे खड़े दो युवकों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इनके साथ इनका तीसरा साथी भी था जो बाइक खड़ी कर किसी काम के लिए थोड़ा दूर चला गया जिसकी जान बच गई. जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के ग्राम नवादा से तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे, वे अपने साथी अखिलेश को उसके गांव छोडऩे जा रहे थे. रास्ते में बाइक चला रहे जितेंद्र ने पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोकी और थोड़ा दूर चला गया. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अखिलेश और कैलाश सडक़ किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे. तभी कुछ देर बाद सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने सडक़ किनारे खड़े अखिलेश 28 और कैलाश 50 को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई. वारदात के बाद बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचा शव, तलाश में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही उकावता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात बस व उसके चालक की तलाश की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी और दोनों दोस्त सडक़ किनारे खड़े हुए थे और इनकी कोई गलती नहीं थी.

Next Post

ध्रुव श्योरण और विशेष शर्मा ने 10-अंडर 60 का स्कोर करके संयुक्त रूप से बढ़त बनाई

Tue Sep 1 , 2026
हैदराबाद, 01 सितंबर (वार्ता) ध्रुव श्योरण और स्थानीय खिलाड़ी विशेष शर्मा ने 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स 2026 के पहले राउंड में मंगलवार को 10-अंडर 60 का कोर्स-रिकॉर्ड स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की। हैदराबाद गोल्फ एसोसिएशन में हो रहे टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के […]

You May Like

मनोरंजन