बैठक व्यवस्था न होने से नाराज अधिवक्ता धरने पर बैठे

रीवा। नवीन न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं को बैठने की व्यवस्था न होने से नाराज कई अधिवक्ता शुक्रवार को धरने पर बैठ गये. अधिवक्ताओं का आरोप है कि नए भवन में न्यायालय संचालित तो हो गया है लेकिन अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था नही की गई है. जिसके चलते अधिवक्ता भटक रहे है और कई अधिवक्ता जमीन में बैठकर काम कर रहे है. गौरतलब है कि जिला एवं सत्र न्यायालय अपने नवीन भवन में स्थानान्तरित हो चुका है. पहले दिन जब नए न्यायालय भवन में अधिवक्ता पहुंचे तो बैठक व्यवस्था नही थी, जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही बैठने की व्यवस्था हो जाएगी. शुक्रवार को कई अधिवक्ता बैठक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया गया कि कुर्सी टेबिल जो लगाई गई है वह पर्याप्त नही है. कई ऐसे अधिवक्ता है जो जमीन पर बैठ कर काम कर रहे है. अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नही की जायेगी तो मजबूरन मैदान में झोपड़ी बनाकर बैठना पड़ेगा. अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ पर व्यवस्था न बनाने का आरोप लगाया.

Next Post

करवाचौथ पर सुहागिनों ने चलनी की ओट से किया पति का दीदार

Fri Oct 10 , 2025
सीधी।जिले में आज सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा। रात में चांद को अध्र्य देकर देर शाम को सुहागिन महिलाओं ने चलनी की ओट से पति का दीदार करते हुए व्रत खोला। सुबह से ही […]

You May Like