आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में मिली खामियां

ग्वालियर। जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती उपासना राय ने कई आगनवाडी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिली। इसके चलते स्वसहायता समूहों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

आगनवाडी केन्द्र नाका चन्द्रवदनी क्रमांक 02 वार्ड 57 का निरीक्षण किया गया जिसमें राधिका स्वसहायता समूह के द्वारा मीनू अनुसार खाना, नाश्ता नही दिया गया था। नाश्ते में मीठी लप्सी दी गई जो कि बहुत पतली एवं जली हुई पाई गई। जबकि मीनू में खाने में सब्जी, दाल, रोटी दी जानी थी। आगनवाडी केन्द्र खूबी की बजरिया, वार्ड 57 एवं नाका चन्द्रवदनी क्रमांक 1, वार्ड 56 पर राधिका स्वसहायता समूह द्वारा खाना, नाश्ता नही दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र नया पायगा, वार्ड 52 के केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें लाडली स्व सहायता समूह द्वारा खाना, नाश्ता वितरण किया जाता है। यहां भी स्वसहायता समूह द्वारा मीनू अनुसार उक्त केन्द्र पर खाना, नाश्ता नही देना पाया गया। आगनवाडी केन्द्र बंजार शाह नाला 1, वार्ड 49 के केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया जिसमें रामजी स्व सहायता समूह के द्वारा मीनू अनुसार केन्द्र पर खाना, नाश्ता नही देना पाया गया। इन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Next Post

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का : सीएम डॉ यादव  

Wed May 6 , 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में असफल हुए विधार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए द्वितीय परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुनः परीक्षा देने वाले विधार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, आप जानते हैं कि इस […]

You May Like