विस्फोटक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रीवा। गुढ़ पुलिस ने विस्फोटक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में विस्फोटक जा रहा है.

मौके पर पहुच कर तस्दीक किया तो ग्राम इटार पहाड़ मे उक्त वाहन दिखा जिसे रोका एवं वाहन के चालक से नाम पता पूछा तो अपना नाम सौरभ प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 25 वर्ष नि.ग्राम टिकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर हाल पता जय माँ विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज मैंगजीन ग्राम लतीफपुर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उ.प्र.का होना एवं मैगजीन जय मा विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज मे वाहन चालक होना बताया. विस्फोटक वाहन मे लोड सामग्री के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि उक्त विस्फोटक यान मे विस्फोटक पदार्थ बारूद की राड आदि है. जिसके साथ योग्य अधिकृत ब्लास्ट मैन विस्फोटक विशेषज्ञ के सम्बंध मे पूछताछ की गयी बाद मौके की सपूर्ण कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक सौरभ प्रजापति के पेश करने पर वाहन मे लोड बिस्फोटक जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 288 एवं विस्फोटक पदार्थ अधि.1908 की धारा 5(क),6 के तहत दण्डनीय पाये जाने से अपराध सदर पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.

Next Post

सेंधला में भगवान नरसिंह की पाषाण प्रतिमा ने दिखाया चमत्कार, दो बार तैरी,उमड़े लोग

Wed Sep 3 , 2025
सुनील योगी बागली। डोल ग्यारस पर्व पर हाटपिपलिया में सेंधला नदी में भगवान नरसिंह की लगभग 7.30 किलो वजनी पाषाण प्रतिमा को जल प्रवाह में तैराया गया। मान्यता है कि प्रतिमा यदि दो बार तैरती है तो वर्ष मिला जुला रहता है, जबकि तीन बार तैरने पर साल अत्यंत शुभ […]

You May Like