परासिया बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स का ज़हर

परासिया। परासिया क्षेत्र में खुलेआम एक्सपायरी डेट के कोल्डड्रिंक्स बेचे जा रहे है। बढ़ती मांग का फायदा उठाकर स्टॉकिस्ट और दुकानदार उसे बेचने में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक कई दुकानों पर एक्सपायरी डेट बीत चुके और उपयोग तिथि के बेहद करीब पहुंच चुके कोल्डड्रिंक्स धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। कई जगह बोतलों की डेट जानबूझकर मिटाई गई है या ऐसी जगह रखी गई है, जहां आम ग्राहक उसे देख ही न सके। यह सीधा-सीधा खाद्य सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि अब कोल्डड्रिंक्स खरीदना भी जुआ बन गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक उपभोक्ता ने बताया कि जब उसने भोजनालय में कोल्डड्रिंक्स मांगा तो दी गई बोतल की उपयोग तिथि पहले ही समाप्त हो चुकी थी। विरोध करने पर दूसरी बोतल दी गई, लेकिन वह भी एक्सपायर्ड निकली। जब दुकानदार से जवाब मांगा गया तो उसने साफ कहा कि यह माल उसे दो दिन पहले ही परासिया के स्टॉकिस्ट से मिला है।

यह घटना साबित करती है कि गड़बड़ी केवल फुटकर दुकानदारों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी सप्लाई चेन में है।

आम लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही विशेष जांच अभियान चलाकर दुकानों और गोदामों पर छापेमारी नहीं की गई, तथा दोषी स्टॉकिस्ट व दुकानदारों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका सीधा असर आम लोगों की सेहत पर पड़ेगा।

अब सवाल यह है कि

सनद रहे कि परासिया में जहरीले कफ सिरप के सेवन से दो दर्जन बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं।

Next Post

मप्र में अशासकीय स्कूलों की मान्यता-नवीनीकरण की तिथि बढ़ कर 20 जनवरी हुई

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित अशासकीय स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के आवेदन की तिथि को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सभी […]

You May Like