सुनील योगी बागली। डोल ग्यारस पर्व पर हाटपिपलिया में सेंधला नदी में भगवान नरसिंह की लगभग 7.30 किलो वजनी पाषाण प्रतिमा को जल प्रवाह में तैराया गया। मान्यता है कि प्रतिमा यदि दो बार तैरती है तो वर्ष मिला जुला रहता है, जबकि तीन बार तैरने पर साल अत्यंत शुभ होता है। इस बार प्रतिमा ने दो बार तैरकर चमत्कार दिखाया, जिसे देखने हजारों लोग दूर-दराज से पहुंचे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने और बारिश से बचाव की व्यवस्था की थी। खास बात यह रही कि पर्व से पहले गंदगी से भरी नदी अचानक साफ होकर निर्मल बहने लगी, जिसे लोगों ने भगवान नरसिंह की कृपा माना। लगभग 100 वर्षों से यह परंपरा यहां चली आ रही है।
Next Post
डोल ग्यारस पर विभिन्न समाज के अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Wed Sep 3 , 2025
शाजापुर।शाजापुर शहर में लगभग लुप्त होते अखाड़ों को पिछले साल विधायक अरुण भीमावद ने 25-25 हजार की राशि देकर संजीवनी देने का काम किया था. डोल ग्यारस पर निकलने वाले अखाड़ों में महज दो-चार अखाड़े ही शामिल होते थे, लेकिन सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर की पहल […]

You May Like
-
2 months ago
बोलेरो से अवैध शराब बरामद
-
5 months ago
प्रेमी युगल की मालगाड़ी से कटकर मौत