क्षेत्र के 21 अस्पतालो में शव संरक्षण फ्रिज उपलब्ध कराने,मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुलताई। विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के प्रयासों से क्षेत्र के 21 अस्पतालो को शव संरक्षण फ्रिज उपलब्ध कराने को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।जिसमे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई एवं प्रभात पट्टन सहित 19 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।अस्पतालो में शव संरक्षण फ्रिज उपलब्ध होने आमजन को लाभ मिलेगा।मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया मुलताई एवं प्रभात पट्टन के अलावा

बिसनुर, मासोद, बिरुल बाजार, बरखेड़, अमरावती घाट, तिवरखेड़, साईखेड़ा, गेहूंबारसा, घाट बिरोली, चिचंडा, आष्टा, सालबर्डी

सहित अन्य केंद्र सम्मिलित हैं।

प्रत्येक फ्रिज के लिए 1.98 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Next Post

एमवाय अस्पताल में लापरवाही सिस्टमेटिक फेल्योर: पटवारी 

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में लगातार सामने आ रहे “अपराधिक लापरवाही” के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल “जीवन रक्षक संस्था” के बजाय […]

You May Like